Friday, February 21, 2025

गाजियाबाद में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की

गाजियाबाद। चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से असलाह और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश के खिलाफ एक दर्जन केस दर्ज हैं।

 

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी रस्तौगी ने बताया कि देर रात शालीमार गार्डन पुलिस प्रेम गली के सामने डीएवी कट वजीराबाद रोड की तरफ से आने वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो व्यक्ति वजीराबाद रोड की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक को तेजी से लेकर निकलने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो हड़बड़ी में बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बाइक सवार के पैर में गोली लग गई।

 

पुलिस ने घायल और उसके साथी को दबोच लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम नीरज निवासी ग्राम अटका थाना रोहटा जनपद मेरठ और उसके साथी ने अपना नाम सलमान निवासी बेरियो वाली मस्जिद के पास महादेव कॉलोनी पानीपत हरियाणा बताया। एसीपी ने बताया कि नीरज शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और पंजाब प्रांत में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और गैंगस्टर अधिनियम के लगभग एक दर्जन केस दर्ज है। पुलिस ने बदमाशों से बाइक और तमंचा भी बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय