Saturday, May 10, 2025

नोएडा की जेल में बंद आंदोलनकारी किसानों को मुफ्त में कानूनी मदद देंगे वकील

नोएडा। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जेल में बंद आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात की और उनको हर संभव कानूनी मदद करने का भरोसा दिया।

 

 

इस मौके पर श्याम सिंह भाटी एडवोकेट भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन ने जिस तरह से दमनकारी नीति अपनाते हुए किसानों के साथ अपराधी जैसा बर्ताव किया है वह निंदनीय है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जनपद के वकील आंदोलनकारी किसानों की लड़ाई न्यायालय में मुफ्त में लड़ेंगे और उन्हें हरसंभव कानूनी मदद प्रदान की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में ऋषि टाईगर एडवोकेट, पवन भाटी एडवोकेट, रवि भड़ाना एडवोकेट, सुमित बंसल एडवोकेट, दीपक नागर एडवोकेट, राकेश भाटी एडवोकेट, उम्मेद त्यागी एडवोकेट, सतेंद्र भाटी एडवोकेट, सोनम यादव एडवोकेट, सतीश भाटी एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय