Monday, May 12, 2025

बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों मारी गोली

नई दिल्ली। कंझावला इलाके में गुरुवार रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायलों की पहचान जितेन्द्र और आदित्य राज के रूप में हुई।

कंझावला पुलिस को बीती देर रात मीर विहार इलाके में दो युवकों को गोली मारने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर काफी ज्यादा खून पड़ा था। दोनों युवकों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों युवकों के गोली लगने की पुष्टि की। पुलिस ने वारदात वाली जगह से क्रॉइम टीम की मदद से सबूत इक्ट्ठा किये। पुलिस को मौके पर से कई कारतूस के खून से सने खोल भी पड़े मिले। जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय