Wednesday, March 26, 2025

मोरना में रोडवेज की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

मोरना। गुरुवार की सुबह तेज गति से जा रही रोडवेज बस ने एक अधेड़ व्यक्ति और रेहड़ा चालक को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रैफर होने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया है। गांव व थाना भोपा निवासी राजकुमार उर्फ घुग्घू गुरुवार को दीपावली की सुबह अपने गांव के ही संसार से बात करते हुए गंग नहर की और जा रहा था। जैसे ही दोनों बातचीत करते हुए बताशे वाली गली के सामने पहुंचे तो पीछे से मोरना की और से आ रही रोडवेज बस ने राजकुमार को पीछे से टक्कर मार दी वही रेहड़ा लेकर चल रहे संसार को भी चपेट में ले लिया।

जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने उपचार के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां संसार को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल राजकुमार को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।

राजकुमार की मौत से पत्नी कमलेश, पुत्री अनिता, पूजा, बरखा, करिश्मा, निशा, वर्णिका और खुशी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रोडवेज बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय