Monday, May 19, 2025

मुज़फ्फरनगर में खाने को लेकर खूनी संघर्ष और पथराव में कई घायल

मुजफ़्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सैफी कॉलोनी में शादी के माहौल में मामूली विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जमकर ईंट पत्थर चले और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के सर फट गये। घायल लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाए गये। कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं।

बताया जाता है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सैफी कॉलोनी निवासी हिफजुर्रहमान की बेटी सोफिया की बारात पुरकाजी से आई थी। हिफजुर्रहमान ने अपने एक पडौसी रिश्तेदार इकबाल को शादी में नहीं बुलाया, लेकिन शादी के बाद बचा हुआ खाना एक पडौसी रिश्तेदार मदीना कॉलोनी निवासी इकबाल को भिजवाने पर विवाद शुरू हुआ, जिसमें दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव शुरू हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और कुछ गम्भीर हालत के चलते रेफर किए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय