Tuesday, April 1, 2025

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का कहर, दो महिलाएं समेत 3 की झपटी सोने की चेन

नोएडा। जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 3 लोगों के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गौरव कौशिक ने थाना सेक्टर- 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बहनोई सचिन वर्मा होशियापुर गांव में आए थे। वह 4 मई की रात को घर से बाहर निकले थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 निवासी प्रिंस डॉक्टर है, और मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी ज्वाइसी मार्केट जा रही थीं।
सेक्टर के पास ही बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। चेन करीब दो तोले की थी। वारदात के बाद बदमाश आराम से भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना बीटा-2 कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में चेरी काउंटी सोसाइटी के पास श्वेता से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना के समय महिला दूध लेने जा रही थीं। आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय