Monday, May 19, 2025

मेरठ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और छह माह के मासूम की मौत

मेरठ। परतापुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके छह माह के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल ससुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

गाजियाबाद में थाना निवाड़ी के गांव निवासी अन्नू पत्नी अर्जुन का कंकरखेड़ा में मायका है। अन्नू अपने छह माह के बेटे केशव और ससुर महेंद्र सिंह के साथ मायके आई थी।

 

सोमवार सुबह तीनों बाइक पर वापस सारा गांव जा रहे थे। परतापुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ससुर महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सुरजीत को हिरासत में ले लिया है। दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी का रट हुए बुरा हाल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय