Saturday, May 10, 2025

कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने स्वीकारी हार, नड्डा बोले- मोदी के नेतृत्व में पार्टी करती रहेगी लोगों के हित में काम

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनादेश को विनम्रता से स्वीकार किया है। इसको लेकर शनिवार देर शाम एक ट्वीट कर जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है।

उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों को धन्यवाद देता हूं।

नड्डा ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी। और राज्य में सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आम जन की आवाज बुलंद करेगी।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 136 सीटें जीती हैं, वहीं भाजपा को 65 सीटों पर जीत मिली। जनता दल सेक्यूलर के खाते में 19 सीटें आईं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय