Saturday, May 10, 2025

भाजपा ने राहुल गांधी पर राजपूत समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया, माफी की मांग

नई दिल्ली। भाजपा ने राहुल गांधी पर ‘महाराजाओं’ पर अपनी हालिया टिप्पणी से राजपूत समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया है।

 

भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने एक्स अकाउंट से राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तुरंत राजपूत समाज से माफी मांगनी चाहिए।”

 

वीडियो में, राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना गया, “जब राजा-महाराजाओं का राज था, जो भी वो चाहते थे कर देते थे। किसी की जमीन चाहिए होती थी तो उसे उठाकर ले जाते थे। कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की, लोकतंत्र लाए और संविधान देश को दिलवाया।”

 

यह वीडियो कथित तौर पर कर्नाटक में एक लोकसभा चुनाव प्रचार रैली का था, जिसके दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय