Sunday, April 28, 2024

भाजपा ही पूरी कर सकती है जनता की आवश्यकताएं, भूपेन्द्र चौधरी ने किया दावा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशियों ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता पहुंचे। प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद पद के पार्टी प्रत्याशियों ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान कहा कि जनता की अपेक्षाएं तथा आवश्यकताएं भाजपा ही पूरी कर सकती है। हमने ऐसा करके भी दिखाया है। भाजपा के संकल्प पत्र के एक-एक संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया है। प्रदेश में गुंडागर्दी व अपराध को खत्म करने का काम हुआ है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि नगर निगम मथुरा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व नगर निगम मुरादाबाद में राज्य मंत्री जसवंत सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह नामांकन में सम्मिलित हुए।

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन के दौरान शामली में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक, मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेन्द्र तोमर, बिजनौर में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सम्भल में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, अमरोहा में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय गंगवार, मैनपुरी में प्रदेश सरकार के मंत्री अनूप प्रधान शामिल हुए।

फिरोजाबाद जिला में प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल, फतेहपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, जालौन में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, ललितपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रामकेष निषाद शामिल हुए।

इसी प्रकार बहराइच में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, हरदोई में प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, रायबरेली में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रतिभा शुक्ला, श्रावस्ती में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश राठौर, सीतापुर में प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, उन्नाव में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, गोण्डा में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, लखीमपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रतापगढ़ में प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल, चन्दौली में प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गौंड, जौनपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गाजीपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, कुशीनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा और महराजगंज में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु सम्मिलत रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय