Saturday, April 26, 2025

पुलिस के जरिये सरकार चलाना चाहती है भाजपा: अखिलेश

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस के जरिए उत्तर प्रदेश को चलाना चाहती है।

श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार एक-एक कर हर वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। बारी-बारी से सबको अपमानित कर रही है। गाजियाबाद में निहत्थे वकीलों को भाजपा सरकार की निरंकुश पुलिस ने जिस बेरहमी से लाठीचार्ज करके पीटा है, वह घोर निंदनीय है।

उन्होने बताया कि भाजपा सरकार में अन्याय की सीमाएं लांघी जा रही है। जिनके हाथों में न्याय की किताब है उन्हें भी पुलिस ने नहीं छोड़ा, वकीलों के साथ बर्बर तरीके से व्यवहार किया है। अदालत के कमरे में पुलिस ने वकीलों को घेर कर हिंसक व्यवहार किया। कई वकीलों को गंभीर चोटें आयी हैं।

[irp cats=”24”]

श्री यादव ने कहा कि जब पुलिस प्रशासन वकीलों के साथ इतना बेरहमी के साथ पेश आ रहा है तो आम जनता के साथ उसका व्यवहार और आचरण कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रदेश में भय और आतंक का राज स्थापित करना चाहती है। पुलिस हिरासत में लगातार मौतें हो रही है। भाजपा सरकार में पुलिस लोगों की मदद के बजाय, प्रताड़ित कर रही है। उसने न्याय तंत्र की मर्यादा को भी चकनाचूर कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय