Sunday, April 13, 2025

पूर्णिया में मिठाई और पटाखों के साथ दिल्ली विधानसभा जीत का जश्न

पूर्णिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज शाम 5:30 बजे आर एन साह चौक पर भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर मिठाई बांटी गई और ढोल नगाड़े, पटाखों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सफलता का उल्लासपूर्ण जश्न मनाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की थी।

जश्न के इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए, जिनमें निर्वतमान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, राजेश रंजन, डाक्टर ए के गुप्ता अरुण रॉय सिंह पुलक, डॉक्टर संजीव, किशोर जायसवाल, सचिन रॉय, सरिता रॉय, अनीता सिंह, नूतन गुप्ता, तौफिक आलम सहित सैकड़ो भाजपा के लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  'रणतुंगा' को मिली प्रशंसा से गदगद रणदीप हुड्डा, बोले- 'शानदार अनुभव'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय