Sunday, February 9, 2025

भाजपा की प्रचंड जीत पर फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया

फारबिसगंज/अररिया। दिल्ली में 27 सालों के बाद कमल खिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज में जमकर जश्न मनाया। वही कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत पर होली और दीपावली एक साथ मनाया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल चेहरे पर लगाकर जीत की बधाई दी और जीत के जश्न में जमकर पटाखे फोड़े गए।

मौके पर फारबिसगंज भाजपा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद उर्फ मिंटू,शंभु प्रसाद साह, भाजपा युवा नेता अविनाश कन्नौजिया अंशु, रजत सिंह, धीरज पासवान, नूतन भरती, बुल बुल यादव , शिवानी सिंह,वीना देवी, चांदनी सिंह, राजन तिवारी,प्रेम केसरी, कुमार आयुष, अमित सिंह, दिलीप पटेल, करण सिंह भूमिहार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

युवा नेता अविनाश कन्नौजिया अंशु ने कहा कि रेवड़ियां बांटकर नहीं बल्कि विकास के नाम पर जनता वोट देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किए गए उल्लखेनीय कार्यों को देखकर दिल्ली की जनता ने अपना जनमत विकास को दिया है और आस्था व्यक्त की है। फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की चुनाव तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। वही, शंभु प्रसाद साह ने कहा की बिहार में भी एनडीए के भारी जनाधार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय