Thursday, April 24, 2025

BJP ने एमएलसी चुनाव के लिए 7 नाम किए घोषित, मोहित बेनीवाल,अशोक कटारिया के नाम शामिल

लखनऊ। यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर भाजपा ने एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद MLC  के चुनाव के लिए 11 मार्च की अंतिम तारीख है।  उत्तर प्रदेश में  MLC  की 11 सीट खाली हो रही हैं। इन सीटों में सात सीट भाजपा को तथा तीन सीट सपा को मिलना तय माना जा रहा है। एक सीट पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में एमएलसी के टिकट बंटवारे में कुछ पुराने विधान परिषद सदस्यों का पत्ता काट दिया है। मुस्लिम वर्ग से आने वाले मोहसिन रजा तथा बुक्कल नवाब को इस बार  MLC बनने का मौका नहीं दिया गया है।

[irp cats=”24”]

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय