Tuesday, April 22, 2025

आगरा सड़क हादसे में भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत,महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे घर

आगरा। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी संजीव भारद्वाज की सड़क हादसे में मौत हो गई और कई लोग घायल है। वह उज्जैन के श्रीमहाकालेश्वर के दर्शन कर लौट रहे थे।

आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, पार्षद विजय वर्मा सहित सात लोगों के साथ महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में दर्शन करने के लिए गए थे। शनिवार रात कार से वापस लौट रहे थे।

रविवार की सुबह मध्य प्रदेश के गुना के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार्यालय प्रभारी की मौत हो गई है। वहीं, कार सवार मुकुल, विकास, पुष्पेंद्र यादव, सरवन कश्यप, शैलेंद्र जाट और पार्षद विजय वर्मा घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर के पूर्व और वर्तमान में आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा के बंगारी है यूपी के सबसे अमीर IAS, करोड़ों की है सम्पत्ति
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय