Tuesday, April 29, 2025

मुजफ्फरनगर में सपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा व भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने खरीदे नामांकन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी का टिकट घोषित होते ही दोनों प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र भी खरीद लिए है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गौरव स्वरुप की पत्नी मीनाक्षी स्वरुप को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है। तत्काल बाद गौरव स्वरुप की पत्नी मीनाक्षी स्वरुप का पर्चा खरीदने के लिए सपा से हाल ही में इस्तीफा देने वाले शलभ गुप्ता और गौरव स्वरुप के यहां कार्यरत नीरज अग्रवाल कचहरी पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र खरीदे।

समाजवादी पार्टी ने भी सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नी श्रीमति लवली शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लवली शर्मा आज स्वयं अपना नामांकन खरीदने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची और उन्होंने भी अपना नामांकन पत्र खरीदा है। उन्होंने अपने नामांकन पत्र का एक सेट भी आज दाखिल कर दिया है।


जिले के दस निकायो ने अब तक अध्यक्ष पद के 52 व सदस्य पद के 468 नामांकन पत्र खरीदे गए है। शहर नगर पालिका में आज अध्यक्ष पद के दो व सभासद पद के 87 नामांकन भरे गये।

[irp cats=”24”]

नामांकन पत्र जमा करने वालों की रही भीड़
बुढ़ाना। नगर पंचायत बुढ़ाना से अध्यक्ष के पद पर भाजपा के सिंबल पर पूर्व चेयरपर्सन बाला त्यागी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची। उनके साथ प्रस्तावक पवन गोयल, सचिन जैन, जयमाला शर्मा, अल्पना त्यागी व प्रवेश त्यागी मौजूद रहे। बाला त्यागी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।

उनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी नौशाबा पत्नि मौ नवाब व शीबा पत्नि एहतेश्याम ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। सदस्य के पद पर नगर पंचायत बुढ़ाना 21 नामांकन पत्र बिके। 11 नामांकन पत्र जमा हुए।

नगर पंचायत शाहपुर से अध्यक्ष के पद पर 7 नामांकन पत्र जमा हुए। हुसना पत्नि इलियास, श्यामलाल सैनी, सुषमा सैनी, सराफत, ब्रहमसिंह व चतरसैन ने 2 नामांकन पत्र जमा किए। अध्यक्ष के पद पर शाहपुर से 1 नामांकन पत्र खरीदा गया।सदस्य के पद पर शाहपुर से 25 नामांकन पत्र जमा हुए।

नगर पचायत सिसौली से अध्यक्ष के पद पर मोनिका पत्नि योगेश, ममता पत्नि विकास, सुभाषिनी पत्नि सुरेंद्र व कृष्णा देवी पत्नि रणधोल ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। अध्यक्ष के पद हेतु नीरज देवी पत्नि अमरपाल ने नामांकन पत्र खरीदा। सदस्य के पद हेतु रविवार को सिसौली से 11 नामांकन पत्र बिके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय