Monday, April 28, 2025

शामली में बीजेपी प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल,बोले-विपक्ष जनता को डर दिखाकर करता था वोट हासिल

 

 

[irp cats=”24”]

शामली। कैराना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा की विपक्ष ने हमेशा से जनता को डराकर वोट हासिल किए है। आज डबल इंजन की सरकार में महिलाएं अपने आप को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से अपने एजेंडे पर कार्य कर रही है।

 

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने अपने प्रस्तावकों एमएलसी वीरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री सुरेश राणा,जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल,रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी के साथ कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र सिंह के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि जब अन्य दलों की सरकार होती थी सरकार का आतंक देखने को मिलना,पलायन होता था ना महिलाएं सुरक्षित होती थी।ना ही व्यापारी सुरक्षित होता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कानून व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत किया है।आज पुरे देश व प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान से छेड़छाड़ का डर दिखाकर वोट को हासिल किए जाने का काम किया जाता था।लेकिन अब जनता ने मन बना लिया है कि 400 पार करके ही दम लेना है।भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ खड़े है।केवल विपक्ष द्वारा ही अफवाहों को फैलाया जा रहा है।गठबंधन के सभी सहयोगी दल चुनाव में एकसाथ खड़े है।उनके कार्यकाल के दौरान जनपद में बड़े बड़े हाइवे बने है।रेलवे के सिस्टम को भी सुधारा गया है, रेलवे के पुल बनाने का काम किया है।

 

इसके अलावा स्टेडियम की स्वीकृति कराई गई है,नवोदय विद्यालय बनाया गया है। लोगों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों का निर्माण कराया गया है। दिल्ली शामली सहारनपुर रेलवे ट्रैक को सुधार करके 120 किलोमीटर प्रति घंटा कराई गई है।रेलवे की इस लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन भी कराया गया है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय