Thursday, April 3, 2025

इटली की महिलाओं ने योगी को सुनाई ‘रामायण की चौपाई’ और ‘शिव तांडव’

 

लखनऊ। इटली से आए प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी भक्ति और आध्यात्मिकता से सभी को प्रभावित किया। इस दल की तीन महिलाओं ने सुर और ताल में रामायण की चौपाई “मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी” गाकर मुख्यमंत्री आवास का माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का गायन किया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया।

 

देश का किसान 26 जनवरी को देशभर में करेगा ट्रैक्टर परेड- चौधरी राकेश टिकैत

इटली से आए इस दल ने प्रयागराज महाकुंभ में हिस्सा लिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान महाकुंभ के अपने अनुभव साझा किए। दल की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में स्नान, नागा साधुओं के दर्शन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया।

 

चंदन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बिजनौर लोकसभा की प्रमुख मांगों पर की चर्चा

यह प्रतिनिधि मंडल माही गुरु के नेतृत्व में आया था, जो इटली में ध्यान और योग केंद्र के संस्थापक और प्रशिक्षक हैं। उनके अनुयायियों ने भारत की समृद्ध परंपराओं, भक्ति और आध्यात्मिकता का गहराई से अनुभव किया। महाकुंभ से लौटे इस दल ने बताया कि भारत के धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक विविधता अद्भुत हैं।

 

शिक्षक के डर से गायब हुआ किशोर, 11 महीने बाद खतौली पुलिस ने सकुशल किया बरामद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दल का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारतीय परंपराओं के प्रति उनके प्रेम और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, योग और ध्यान का प्रभाव विश्वभर में फैल रहा है, और यह प्रसन्नता की बात है कि विदेशी नागरिक भी इसे आत्मसात कर रहे हैं।

यह मुलाकात भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की वैश्विक स्वीकार्यता का एक और प्रमाण है। इटली से आए इन भक्तों ने भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिकता की जो छवि प्रस्तुत की, उसने मुख्यमंत्री और उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय