Saturday, April 26, 2025

मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने भरा पर्चा,स्वतंत्र देव सिंह भी रहे मौजूद

मथुरा। ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर दो बार से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को मथुरा लोक सभा सीट से अपना नामांकन किया। उनके साथ यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। भाजपा ने तीसरी बार हेमा मालिनी पर दांव लगाया है।

 

जिलाधिकारी ने उनका नामांकन करवाया है। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है और नामांकन भरने की अंतिम तिथि आज यानि गुरुवार है।

[irp cats=”24”]

 

यहां सीएम योगी आदित्यनाथ भी आने वाले हैं। वो मथुरा पहुंच एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने आ रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी ने 27 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। वहीं, कांग्रेस ने मथुरा लोकसभा सीट पर मुकेश धनगर को उम्मीदवार घोषित किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय