Wednesday, April 23, 2025

पीडीए के सामने नहीं टिक सकती भाजपा,बोले अखिलेश-अवंतीबाई लोधी की शहादत भुलाई नहीं जा सकती

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पीडीए के सामने टिक नहीं सकती है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उन्होने कहा कि जब 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी फूटी थी तब अंवतीबाई लोधी ने 4000 की फौज के साथ मांडला में ब्रिटिश फौज को शिकस्त दी थी। वे रामगढ़ मध्य प्रदेश की रानी थी। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विधान भवन के समक्ष स्थित महारानी अवंती बाई की विशाल प्रतिमा के सामने भाजपा दफ्तर इतना छोटा दिखता है जैसे अस्तित्वहीन हो।

[irp cats=”24”]

श्री यादव ने कहा कि लोधी समाज पीडीए परिवार का अंग है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता जनार्दन है। भाजपा से किसी का भला नहीं होने वाला है। भाजपा सरकार में विकास अवरूद्ध है और समाज का हर वर्ग परेशान है।

उन्होने कहा कि भाजपा पांचवी अर्थव्यवस्था का दावा करती है तो नौकरियां क्यों नहीं है। किसान की हालत क्यों खराब है। जब देश का किसान आत्महत्या कर रहा है तो देश कैसे खुशहाल हो सकता है। किसानों की फसलों का लागत मूल्य दोगुना करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) क्यों नहीं दे पा रही है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। बेरोजगारी में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। छात्र, नौजवान रोजी-रोटी के लिए परेषान है। भारत बड़ा देष है पर हम कहां खड़े हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय