Saturday, May 18, 2024

भाजपा ने हर तबके के साथ किया धोखा, चुनाव में जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता- अखिलेश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बदायूं। बदायूं लोकसभा के सहसवान में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में अयोजित जनसभा में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हवा बदल गई है। पहले दो चरण ने बीजेपी को पलट दिया है तीसरा चरण सफाया करेगा। बीजेपी के लोग नकली बातें करते हैं। इन्होंने हर एक तबके के साथ धोखा किया है। इस लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है।

अखिलेश ने कहा कि किसानों की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। फसल की लागत नहीं निकल पा रही। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। ये वही लोग हैं जो किसानों को एमएसपी नहीं दे रहे हैं, इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हम अपने किसान भाईयों को भरोसा देकर जा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन और समाजवादियों की सरकार बनेगी तो आपका भी कर्ज माफ होगा। हम अपने नौजवानों को कहकर के जा रहे हैं कि गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम अग्निवीर जैसी व्यवस्था को खत्म करेंगे और नौजवानों को फौज में पक्की नौकरी का इंतजाम करेंगे। इसके साथ ही अहिर रेजीमेंट भी बनाई जाएगी।

मंच पर भतीजे अखिलेश के साथ चाचा शिवपाल यादव ने भाजपा पर जुबानी हमला किया। जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं की जनता से लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव और गठबंधन को समर्थन देने और वोट करने की अपील की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय