Tuesday, April 15, 2025

भाजपा ने नया कैंपेन सॉन्ग ‘भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में… ‘ किया जारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नया कैंपेन सॉन्ग ‘भाजपा दिल्ली में…’ रिलीज किया है।

 

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

इस सॉन्ग में भाजपा द्वारा अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों का जिक्र किया गया है। गाने के माध्यम से बताया गया है कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो दिल्लीवासियों को इससे क्या लाभ मिलेगा।

मुजफ्फरनगर में कैफे में नाबालिग के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर इस कैंपेन सॉन्ग को पोस्ट किया है।इसे साझा करते हुए लिखा है “भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में।”

 

महाकुंभ : गृह मंत्री अमित शाह ने लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी और संत रहे मौजूद

 

इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गाने का रीमिक्स जारी करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान गाने नहीं बनते, ये जनता की इच्छाओं से प्रभावित होते हैं। हम घोषणापत्र से इनपुट लेते हैं, जिसे टीम मेहनत से बनाती है।

उन्होंने बताया कि वह करोल बाग निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे, तब एक बच्चे को ‘बहाने नहीं, बदलाव चाहिए’ गाते हुए देखा, उसे बुलाया और वीडियो बना कर के इसे एक्स पर डाला था। इस गाने से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

तिवारी ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि- ‘राग, रसोई, पगड़ी बन जाते हैं।’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान होगा और इसके बाद 8 फरवरी को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें :  कमल गिरी बने स्वरोजगार की मिसाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय