Tuesday, May 6, 2025

कांग्रेस को BJP ने दी नई टेंशन,सिंघवी के सामने महाजन, दिलचस्प हुआ मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस को टेंशन में डाल दिया है। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव को निर्विरोध नहीं होने देने पर अडी भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस प्रत्याशी के सामने उसके ही एक पुराने नेता को अपना कैंडिडेट बनाकर मैदान में उतारा है।

 

आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेलते हुए अपना कैंडिडेट मैदान में उतार दिया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस का हाथ छोड़कर आए हर्ष महाजन को अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी के सामने उतार दिया है। राज्यसभा के लिए हर्ष महाजन पर दांव खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सभी को बुरी तरह चौंका दिया है। हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने अपनी नजर कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों के ऊपर जमा ली है।

[irp cats=”24”]

 

भाजपा का मानना है कि कांग्रेस के कुछ विधायक सरकार की कार्य शैली से असंतुष्ट चलते हुए सरकार की कार्य शैली पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के बाहरी प्रदेश का होने के कारण भाजपा इसे मुद्दा भी बनाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय