Saturday, May 18, 2024

भाजपा ने परखकर एक-एक प्रत्याशी मैदान में उतारा है : चौधरी भूपेंद्र सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने परखकर चरखकर एक-एक उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगा और तीसरी बार देश की कमान यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी संभालेंगे। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रविवार को मुरादाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

उन्होंने बिहार में हो रही महागठबंधन की रैली पर कहा कि यह महागठबंधन की नहीं बल्कि परिवारवाद की रैली है। बिहार की जनता हो या पूरे देश की जनता वह आईएनडीआईए नामक गठबंधन की सच्चाई से वाकिफ है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर कार्य करती है। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से अति उत्साहित हैं। इसी कारण देश की 140 करोड़ जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय