Friday, May 9, 2025

बीजेपी ने महिलाओं को किया सम्मानित, केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद रहे मुख्य अतिथि

गाजियाबाद। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं महानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ उदिता त्यागी के दिशा निर्देशानुसार आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महानगर की ओर से विजय नगर स्थित उत्सव भवन में “महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित किया गया l  जिसमें समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही एनजीओ संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
https://royalbulletin.in/the-country-is-watching-the-world-the-power-of-uttar-pradesh-distributed-interest-free-loan-to-1000-youth/307042
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद रहे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष एवं शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ उदिता त्यागी,   सांसद अतुल गर्ग, प्रदीप चौधरी, सविता त्यागी,भक्ति सिंह चंदेला, दीप्ति अरोड़ा, सुषमा गंगवार, निशा चौहान, पूनम गुप्ता, शिरोमणि त्यागी, किरण सिंह, पायल खत्री, प्रमिला चौधरी सहित उपस्थित रहे।
https://royalbulletin.in/bjp-mps-themselves-changed-their-residence-address-in-place-of-tughlaq-lane-swami-vivekananda-marg/306709
सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों  ने  इस महिला दिवस कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाया। साथ ही समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली कुछ महिलाओं को सम्मानित किया गया उनके नाम- रीमो सक्सेना, रीना त्यागी, नीलम श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव, शिल्पा जैन, डॉ संगीता, मीता जी, डॉ रश्मि, डॉ स्मृति शर्मा, निशि त्यागी, कीर्ति शर्मा। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुषमा गंगवार महानगर महिला मोर्चा मंत्री रहीं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय