Sunday, April 20, 2025

महिला सफाई मित्रों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने महिला सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, डॉक्टर अनुज प्रभारी उद्यान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी प्रकाश आश कुमार, जलकल विभाग से शेषमणि यादव, तथा एसबीएम की टीम उपस्थित रही।

भाजपा सांसदों ने खुद बदल डाला अपने ‘आवास का पता’, तुगलक लेन की जगह लिखवा दिया स्वामी विवेकानंद मार्ग

 

नगर आयुक्त ने महिला सफाई मित्रों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। पानी की बोतल व सर्टिफिकेट दिए गए। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में खोली गई। शक्ति रसोई कैंटीन का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त द्वारा शक्ति रसोई में पहुंचकर आवश्यक निरीक्षण किया गया

 

देश दुनिया देख रही है उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य, याेगी ने 1000 युवाओं को किये ब्याज मुक्त ऋण वितरित

 

जिला प्रशासन ने महिला शक्ति को किया सम्मानित
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने महिला दिवस के मौके पर महिला शक्ति को सम्मानित किया। मोहन नगर स्थित आईटीसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं ने पेश किए। इस दौरान राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि महिला समाज को दिशा देती है। महिला परिवार की मार्गदर्शक होती है। जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालक डीडीओ प्रज्ञा यादव ने किया। कार्यक्रम में बीएसए ओपी यादव, डीपीओ मनोज पुष्कर, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय