Sunday, February 23, 2025

धर्म के नाम पर गुमराह कर राजनीति कर रही भाजपा : चंद्रशेखर रावण

इटावा। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ शुक्रवार को जनपद इटावा पहुंचे। यहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला।

रावण ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बसपा प्रमुख मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद लोगों से जुड़ने के लिए नम्बर जारी करने की बजाय उन लोगों के लिए भी नंबर जारी कर देते जो लोग लम्बे समय से बसपा को वोट देते आए हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा साम, दाम, दण्ड और भेद की राजनीति कर रही है। धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

‘आईएनडीआईए’ गठबंधन पर बोलते हुए रावण ने कहा कि अगर यह गठबंधन छह महीने पहले हो गया होता और जमीन पर काम कर लिया जाता तो आज परिणाम और उत्तम हो सकते थे।

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यकर्म पर निशाना साधते हुए रावण ने कहा कि 22 जनवरी को भाजपा का कार्यक्रम है। धर्म किसी जाति विशेष का नहीं होता। भाजपा को धर्म से ऊपर उठकर बात करनी चाहिए। मुझे राम मंदिर का न्यौता नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। राजस्थान में हमारे लोगों के वोट भाजपा वालों ने कटवाए। भाजपा छल, कपट, साम, दाम, दण्ड भेद की राजनीति कर रही है। भाजपा को वोट न देने वाले मुस्लिम दलित पिछड़े लोगों के वोट काटे जा रहे हैं।

ईवीएम पर निशाना साधते हुए रावण ने कहा कि हम लोग ईवीएम पर आंदोलन करने वाले हैं। चुनाव आयोग भाजपा की भाषा बोल रहा है। ईवीएम हैक भी हो सकती है और बदली भी जा सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय