Tuesday, April 22, 2025

शामली में भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा यात्रा से राष्ट्रवाद होता है मजबूत

 

 

शामली। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शामली में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपाइयों ने एकत्र होकर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सुरेश राणा के फार्म हाउस से शुरू होकर क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव से होती हुई नगर पालिका थानाभवन पर समाप्त हुई। यात्रा को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि तिरंगा हमारी जान है, शान है और हमारा अभियान है। वह अभिनंदन करना चाहते हैं देश के सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इस जिन्होंने देशवासियों को यह अभियान दिया है।

 

आज पूरे देश में जगह-जगह बड़ी-बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन भारत जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। आज शामली के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नौजवान, किसान व युवा शामिल हो रहे हैं।

 

यात्रा को लेकर सभी में जोश है, जुनून है, उत्साह है और यह एक बहुत शानदार कार्यक्रम है, यह राष्ट्रवाद को प्रखर राष्ट्रवाद को मजबूत करने वाला कार्यक्रम है। राष्ट्र की अस्मिता के लिए, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए, राष्ट्र के भाव के लिए तिरंगा यात्रा अपने आप में बहुत मजबूती प्रदान करती है और हम सबके अंदर एकात्मता के भाव को भी जाग्रत करती है।

यह भी पढ़ें :  शामली में 25 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 650 पदों पर होगी भर्ती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय