Sunday, May 19, 2024

बीजेपी विधायक के भाईयों ने अपने भाई को पीटा, भाभी से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शाहजहांपुर -उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के सगे भाइयों पर अपनी ही बड़े भाई के साथ मारपीट तथा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने  बताया कि थाना निगोही के रहने वाले राघवेंद्र उर्फ मुन्ना तथा राजेंद्र सिंह उर्फ रवि अन्य लोगों ने अपने बड़े भाई रामेंद्र सिंह के खेत पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जब रामेंद्र यह शिकायत थाने करने जा रहे थे तभी पीछे से आकर उक्त लोगों ने गन्ने के खेत में ले जाकर मारपीट की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस दौरान जब रामेंद्र की पत्नी अपने पति को बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई इसके अलावा रामेंद्र का लाइसेंसी रिवाल्वर भी आरोपियों ने छीन लिया। पीड़ित तथा आरोपी तिलहर क्षेत्र के भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के सगे भाई हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय