Wednesday, May 7, 2025

राम नवमी पर मीरजापुर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बोले- राहुल अहंकारी, केजरीवाल कभी भी जा सकते हैं जेल

मीरजापुर। नगर के संगमोहाल में श्रीराम जन्मोत्सव पर आयोजित शोभा यात्रा में भाजपा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को अहंकारी बताया। वहीं अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह कभी भी जेल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का सिर्फ अहंकार है। ऐसा नहीं कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गई है। यह निचली अदालत का फैसला है।

मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि अगर आपको आप को लगता है कि ओबीसी समाज को गाली देना जन्मसिद्ध अधिकार है तो जाकर हाईकोर्ट से कहिए। वहीं अरविंद केजरीवाल पर उन्होंने टिप्पणी की कि वो बहुत जल्दी जेल में जाने वाले हैं। वह भ्रष्टाचारियों के बहुत बड़े सरदार हैं। उनके दो करीबी जेल में हैं। उन्हें अभी तक लग रहा बचाएंगे। अब हालत यह हैं कि कभी भी वह दोनों बता दें कि असली मास्टर माइंड वही हैं।

रामनवमी के शुभ अवसर पर संगमोहाल से श्रीराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी का विधायक रमाशंकर पटेल, विहिप जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, मनोज श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, रविशंकर साहू आदि ने स्वागत किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय