Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री, सुनी मन की बात, सपा व बसपा को लेकर कहा ये बात

सहारनपुर। सहारनपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना व साथ ही बूथ समिति की बैठक ली।

बूथ समिति की बैठक से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि माह के अंतिम रविवार को इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मन की बात का कार्यक्रम मोदी का रहता है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम सुना है।

[irp cats=”24”]

आज बूथ नंबर 161 पर हम सब लोग बूथ समिति के लोग समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मोदी के जो विचार थे उन विचारों को सुना है। मन की बात कार्यक्रम का लाभ सभी लोगों ने उठाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं।

अखिलेश यादव की सरकार में गुंडागर्दी को संरक्षण मिला था। प्रयागराज में जो घटना घटित हुई है। अतीक अहमद के समाजवादी पार्टी से या बहुजन समाज पार्टी से जो रिश्ते रहे हैं वह जगजाहिर है,  विधानसभा में जो मुख्यमंत्री ने गुंडों के लिए और कहा है कि उत्तर प्रदेश में गुंडा माफिया का कोई हक नहीं है इससे अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के लोग बौखलाए हुए हैं।

निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है, जब भी प्रदेश का चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगा हम चुनाव मैदान में उतरेंगे और निश्चित तौर पर जीत हमारी होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय