Sunday, June 30, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ को सुनने के लिए नोएडा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 111वें एपिसोड में देश के लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था और लोगों से यह आग्रह करता हूं कि वे जोर शोर से इस अभियान का हिस्सा बनें। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के 111वें एपिसोड को सुनने के लिए भाजपा के द्वारा सभी बूथों पर विशेष तैयारी की गई थी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा नोएडा महानगर द्वारा नोएडा के सभी मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 111वें संस्करण को जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। मन की बात कार्यक्रम का इस बार लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद यह पहला कार्यक्रम था। सेक्टर-108 की बूथ संख्या-717 में शहरी विकास मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान के घर पर मन की बात सुनने के लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, डा. प्रसनजीत मैत्रा, एसपी चमोली, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, पंकज झा, कल्लू सिंह, डिम्पल आनंद, चमन अवाना, गिरजा सिंह, शारदा चतुर्वेदी, प्रमोद बहल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

ग्रेटर नोएडा में 1004 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया कि भाजपा की केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अब तक का यह 111वां संस्करण है। जिसे पूरे भारत वर्ष के कार्यकर्ताओं के साथ आमजनमानस ने सुना। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, देवा भाटी, पवन रावल, सुनील भाटी, राहुल पंडित, पवन नागर, सतेंद्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, रिंकु भाटी, रवि जिन्दल, इन्द्र नागर, सुनील शर्मा, विजय रावल, इंदरजीत टाइगर, पंकज रावल, सचिन शर्मा, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, मुकेश चौहान, मनीष भाटी, विचित्र तोमर, महेन्द्र नागर, राजीव सिंघल, दिनेश भाटी, उदयवीर चौधरी सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय