Sunday, September 29, 2024

नोएडा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं पीएम की मन की बात

नोएडा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। अपने 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में 3 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उस दिन विजयादशमी का दिन था। यह बेहद सुखद संयोग है कि इस बार 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मन की बात कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर नोएडा में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-71 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुआ। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी बराला, भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहें।

 

इसके अलावा आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा सभी मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 114वें संस्करण को वरिष्ठ नेताओं के साथ भी कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि मन की बात के 10 साल की यात्रा ने ऐसी माला तैयार की है। जिसमें हर एपिसोड के साथ नई गाथाएं और नए कीर्तिमान और नए व्यक्तित्व जुड़े।

 

भाजपा नोएडा के मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने नोएडा के विभिन्न सेक्टरों व गांवों में चल रहे सदस्यता अभियान का भी जायजा लिया। सबसे पहले वो गेझा गांव गए। जहां उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा एक डेमोक्रेटिक पार्टी है।

 

 

जहां पारदर्शिता, सभी का सम्मान, सबका साथ और सबका विकास मूल मंत्र के साथ काम होता है। आप कांग्रेस में देख लीजिए, जवाहरलाल नेहरू अध्यक्ष बने फिर उसके बाद उनके परिवार के लोग ही कांग्रेस को चलाते आ रहे और आज उनके पोते राहुल गांधी कांग्रेस संभल रहे हैं। उसी प्रकार समाजवादी पार्टी में भी सबको पता है कि मुलायम सिंह के बाद अखिलेश यादव अध्यक्ष बने और उनके बाद कौन इस पार्टी को चलाएगा, यह अभी पता नहीं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को सम्मान करती है और इस पार्टी में कोई भी कर्मठ कार्यकर्ता शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है।

 

 

उन्होंने कहा कि आज देश में हर व्यक्ति को राजनीति में अपने विचार रखने चाहिए और देश हित के लिए भाजपा में शामिल होना चाहिए। नोएडा की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि नोएडा ने एक लाख से भी ज्यादा सदस्य बनाते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस कार्य के लिये वे सभी कार्यकर्ता और यहां के लोगों का धन्यवाद करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर-110 केंद्रीय विहार कॉलोनी का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों और भाजपा पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की और वहां मौजूद लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।

 

 

इस दौरान महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, निर्मल सिंह, तन्मय शंकर, वेद प्रकाश त्यागी, राहुल चौहान, सुचित्रा कक्कड़, उमेश यादव, विवेक मिश्रा, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, बीएल सिंह, पंकज झा, कल्लू सिंह, डिम्पल आनंद, शारदा चतुर्वेदी, रवि प्रधान, विपिन सिंह, प्रमोद बहल, सरफराज अली, प्रवेश आलम, प्रदीप जाटव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय