Monday, March 31, 2025

भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को बताया सद्दाम हुसैन, किंम जोंग का मकान

नई दिल्ली। भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को लेकर लगातार हमलावर है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल का मकान सद्दाम हुसैन, किंम जोंग के मकान की तरह है। उनके घर के दरवाजे सेंसर वाले हैं, जो बड़े संस्थानों में इस्तेमाल किये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के मकान में लगे एसी पर केजरीवाल ने कहा था उनका कलेजा कांप उठता है। दिल्ली की जनता को मुफ्त के नाम पर धोखा दिया है। वो क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता बन गए हैं।

आगे उन्होंने कहा, “केजरीवाल सबकुछ रिमोट से कंट्रोल कर रहे हैं, यहां तक कि अपनी पार्टी भी और पंजाब सरकार को भी। वो आज नि:शब्द हो गए हैं। आईआईटी ग्रेजुएट पहले ही ज्यादा बोल चुके हैं और शब्दहीन हो गए हैं। ये नैतिक दृष्टि से जनता के साथ विश्वासघात है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय