Sunday, May 11, 2025

मेरठ पहुंचे सीएम योगी ने कहा, यूपी अब माफिया नहीं महोत्सव प्रदेश

मेरठ। मेरठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंच चुके हैं। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिमखाना मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी का हेलीकाप्टर 1.40 पर मेरठ के पुलिस लाइन में उतरा। जहां से मुख्यमंत्री सीधे जिमखाना मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री का मंच पर प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपने चिरपरिचित अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश भयमुक्त हो चुका है। माफियाओं और गुंडों का हाल तो आप लोग देख रहे हैं। मेरठ क्रांति धरा है। यहां से देश की आजादी के लिए लड़ाई की पहली चिंगारी फूटी थी।

कार्यकर्ताओं से भरे जिमखाना मैदान में मुख्यमंत्री ने आज कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ, हापुड, बुलंदशहर और गाजियाबाद में चुनावी दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने हापुड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। पिछले 9 साल में देश की तस्वीर बदली है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यूपी में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि मेरठ आज नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की पहचान विकास है। सीएम योगी ने कहा अब कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान है। अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर योजना को बिना भेदभाद के पूरा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के लिए लोगों में उत्साह है। कहा कि 2017 से पहले यूपी में किसानों को छला जाता था। उन्होंने कहा कि आज मेरठ में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

2017 के पहले के उतार प्रदेश को याद करें, वो दंगा परेश था
योगी ने कहा कि रेपिड रेल गाजियाबाद हापुड़ से होती हुई मेरठ को जोड़ेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय