Sunday, September 29, 2024

यूपी में दलितों को लुभाएगी बीजेपी, सहभोज का होगा आयोजन, सभी प्रकोष्ठ कर दिए सक्रिय

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को फतह करने के लिए अभी से रणनीति में जुट गयी है। नगर निकाय चुनाव को भाजपा लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही है। उत्तर प्रदेश में सभी समुदायों के साथ-साथ दलित वोट बैंकों पर भाजपा की नजर है। इसीलिए भाजपा ने निकाय चुनाव में अपने सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों को भी ठीक से लगने के लिए कहा है। इसके लिए भाजपा ने सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के अलग-अलग कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं।

गौरतलब है कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की जीत का प्रमुख आधार दलित व पिछड़ा समाज रहा है। इसलिए भाजपा इन वर्ग के वोटरों को किसी भी कीमत पर अपने से अलग नहीं होने देना चाहती। खासकर दलित वोटबैंक पर भाजपा का फोकस ज्यादा है। भाजपा सहभोज के माध्यम से दलित वोटबैंक को पक्का करने की जुगत में है। इसलिए भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 10 अप्रैल को जिलास्तर पर अनुसूचित समाज की महिलाओं के साथ सहभोज कार्यक्रम करेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल रविवार को वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश देंगे।

जनजाति युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस 06 अप्रैल से लेकर भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा 08 अप्रैल को जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे, साथ ही रोजगार से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई जायेंगी।

आम्बेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

डा. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश, जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आस-पास के स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय