Saturday, April 26, 2025

भाजपा का कार्यकर्ता कभी भी बन सकता है विधायक या सांसद: स्वतंत्र देव सिंह

कानपुर। नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ प्रबंधन के गुर समझाये। इसके साथ ही कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कभी भी विधायक या सांसद बन सकता है।

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कल्याणपुर आवास विकास के नेगी गेस्ट हाउस में कल्याणपुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के बूथ अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन के गुर समझाए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि आप अपने बूथ पर भाजपा को जिताएं, घर-घर जाएं और वोट प्रतिशत बढ़े इसका प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी एवं देश प्रदेश के शीर्ष पदों पर बैठ सकता है। कभी भी आपमें से किसी के पास फोन आ सकता है कि आपको विधायक या सांसद का उम्मीदवार बना दिया गया है। या राज्यपाल बना दिये जाने की भी सूचना मिल सकती है। आप लोगों की जिम्मेदारी है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है यानी नगर सरकार दोबारा भाजपा की होनी चाहिये। आगे कहा कि आपके प्रयास का एक वोट ही राम मंदिर बना देता है। इस दौरान विधायक नीलिमा कटियार, प्रकाश शर्मा, अवधेश सोनकर, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय