Wednesday, May 14, 2025

केरल में खुल सकता है भाजपा का खाता, दो सीटों पर आगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का इस बार केरल में खाता खुल सकता है। पहली बार पार्टी दो सीटों त्रिशुर और तिरुवनंतपुरम में आगे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी आजतक केरल में कोई सीट नहीं जीत पाई है। चुनाव आयोग के अनुसार यहां त्रिशुर सीट पर भाजपा के सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के वीएस सुनील कुमार से 57 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम सीट पर केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शशि थरूर से 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहा है।

अगर रुझान जीत में बदलते हैं तो यह भाजपा का केरल की राजनीति में प्रवेश माना जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय