Monday, March 31, 2025

लोस चुनाव : कृष्ण नगरी मथुरा में हेमामालिनी ने बनाई विजयी बढ़त, कांग्रेस प्रत्याशी पिछड़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में एक मथुरा लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक चल रहा है। इस सीट पर भाजपा के टिकट पर हेमामालिनी, कांग्रेस के टिकट पर मुकेश धनगर और बसपा के टिकट पर सुरेश सिंह मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। चुनाव आयोग के 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने करीब सवा लाख की विजयी बढ़त बना ली है।

हेमामालिनी लगाएंगी जीत की हैट्रिक

मथुरा संसदीय सीट पर पिछले दस साल से भाजपा की हेमामालिनी सांसद हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा की टिकट पर हेमामालिनी ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी जयंत चौधरी का 4.30 लाख वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। वहीं 17वीं लोकसभा के लिए 2019 में हुए चुनाव में हेमामालिनी दूसरी बार भाजपा के कमल निशान के साथ मैदान में उतरी। इस चुनाव में हेमामालिनी ने राष्ट्रीय लोकदल के कुंवर नरेन्द्र सिंह को करीब 3 लाख वोटों के अंतर से हराया था।

2024 में हैट्रिक की तैयारी में ड्रीमगर्ल

भाजपा ने तीसरी बार हेमामालिनी पर भरोस जताकर उन्हें मैदान में उतारा है। हेमामालिनी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर अग्रसर दिख रही हैं। चुनाव आयोग के 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार हेमामालिनी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मुकेश धनगर 1 लाख 36 हजार 346 से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय