Saturday, April 26, 2025

मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल की बढ़त बरकरार

मेरठ। लोकसभा चुनाव की मतगणना में मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल लगातार बढ़त बनाते जा रहे हैं। वे सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा से 43712 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अभी तक हुई मतगणना के अनुसार मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अभी तक 122501 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा को अभी तक 78789 वोट हासिल हुए हैं। बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी 20531 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है। भाजपा उम्मीदवार की बढ़त से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा लगातार मतगणना केंद्र का दौरा करके स्थिति का जायजा ले रहे हैं। चुनाव प्रेक्षक भी मतगणना केंद्र पर डटे हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय