Monday, April 28, 2025

भाजपा की चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम – कमलनाथ

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम रहने का दावा किया है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक्स पर लिखा, “इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के ढोल की पोल खुल गई है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, जनता शिक्षा, रोजगार, महंगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है। यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है।”

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने आगे लिखा, “अब भारत के 140 करोड़ लोगों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है। यह विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक नौजवान को रोज़गार, किसानों को फ़सल का उचित मूल्य, महिलाओं को आर्थिक सहायता, व्यापारी को व्यापार करने का अनुकूल माहौल और समाज के वंचित वर्ग को बराबरी की हिस्सेदारी नहीं मिलती।”

 

कमल नाथ ने कांग्रेस के न्याय पत्र का जिक्र करते हुए लिखा, “कांग्रेस के न्याय पत्र ने देश के नागरिकों में नई आशा और ऊर्जा का संचार किया है। चुनाव के पहले चार चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और बाकी के तीन चरण में उससे भी ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले हैं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय