Friday, September 20, 2024

24 में भाजपा की विदाई तय,एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करें- प्रदीप निर्वाल

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने गांव खेड़ीकरमू में पार्टी की जनसंवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें
पार्टी के पदाधिकारियो व ब्लॉक अध्यक्षो ने संगठन को मजबूत करने के लिए विचार रखें और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाये जाने पर बल दिया।

गुरूवार को गांव खेडीकरमू के रविदास मंदिर मेंं आयोजित जन संवाद कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप निर्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद , प्रदेश सचिव राहत खलील ने कार्यकर्ताओं से संगठन की समीक्षा की। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कमेटी और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को मजबूती के साथ संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का निर्देश दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप निर्वाल ने कहा कि शामली जनपद में कांग्रेस का बड़ा इतिहास रहा है। स्वतंत्रता सेनानी परिवार जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पद लेकर कोई भी कांग्रेसी घर पर मत बैठे। गांव गांव में जाकर किसानों की, व्यापारियों की, मजदूरों की, दलितों की, अति-पिछडो की समस्याओं को सुने और बूथ को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। प्रत्येक ब्लॉक में आधा दर्जन ग्राम पंचायतो को मिलाकर एक मण्डल कमेटी का गठन किया जाना है। आने वाला समय कांग्रेस का ही है। किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस का एक ही कार्यकर्ता सौ के बराबर है।

 

इस अवसर पर राहत खलील, अय्युब जंग एडवोकेट, अखलाक प्रधान, अशवनी शर्मा, प्रवीण तरार, लोकेश कटारिया, प्रदुमण तोमर, डा. रामलाल कश्यप, जाहिद यामिन, जाकिर राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय