Friday, September 20, 2024

भाकियू ‘अटल’ ने ‘राकेश टिकैत’ के खिलाफ खोला मोर्चा, लगा दिए गंभीर आरोप !

मुजफ्फरनगर। किसानों के हक के लिए मैदान में आये नये किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन अटल के प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष ने भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं पर दबंई दिखाने व धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरोप हैं कि किसान नेता राकेश टिकैत के विरुद्ध की गई बयानबाजी के बाद भाकियू अटल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध तथाकथित धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया। भाकियू अटल के प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से इंसाफ की  गुहार लगाई हैं।

रविवार को रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू अटल के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह चौधरी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अटल के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने 28 अगस्त को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था ,  इस दौरान हम भी उपस्थित रहे। यहां पर किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा दिए गए विवादित बयान के खिलाफ ज्ञापन दिया गया था।

आरोप हैं कि इसी को लेकर टिकैत गुट के कार्यकर्ता, न सिर्फ मुझे फोन करके धमकी देते हैं बल्कि मेरे साथी विजय प्रताप सिंह को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत के विरुद्ध ज्ञापन देने पर धमकाया गया। आरोप हैं कि इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी व गाली गलौच करते हुए एक कार से वापस चले गये।

भाकियू अटल के अध्यक्ष ने पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देने के बावजूद भी कार्यवाही नही हो पाई। बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही न करने से क्षुब्ध विजय प्रताप सिंह एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।

बता दे कि गत रात्रि में संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि चौधरी राकेश टिकैत द्वारा विवादित बयान राष्ट्रीय हित में नहीं है, इसलिए उसका विरोध किया गया।  किसान हितैषी मुद्दों में हम सभी एक साथ हैं। हम राकेश टिकैत के साथ भी खड़े हो जायेंगे, लेकिन यदि इस प्रकार का कोई बयान कोई भी व्यक्ति या सरकार का हो, विपक्ष का हो, किसान नेता हो, जो राष्ट्र हित में नहीं होगा, जो देश हित में नहीं होगा, उसका विरोध किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र में किसी को आवाज उठाने से नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वो जनपद में हमारे संगठन के पदाधिकारियों और प्रत्येक कार्यकर्ता की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करें ताकि कोई अप्रिय घटना उनके साथ घटित न हो।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष चो. अमित सिंह, विजय प्रताप सिंह, ओम सोम, ओमबीर सिंह, आलोक राणा, विनोद शर्मा, सोहनपाल प्रजापति, किरण पाल सिंह, मामचंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय