Saturday, March 29, 2025

मेरठ में किसान दिवस में भाकियू का हंगामा, डीएम और सीडीओ ने सुनीं समस्याएं

मेरठ। किसान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी और सीडीओ ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनको हल करने का आश्वासन दिया। किसान दिवस पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी और सीडीओ के देरी से पहुंचने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन जब डीएम डॉ. वीके सिंह किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने अपने देर से आने का कारण बताया तो भाकियू कार्यकर्ता शांत हो गए। जिलाधिकारी ने सभी किसानों का परिचय प्राप्त किया और कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे। डीएम ने भाकियू कार्यकर्ताओं से अपील की सभी लोग सभी समस्या नोट कराए।

 

 

मुज़फ्फरनगर में ‘योगी राज’ में भी नहीं मिल रही ‘रामयात्रा’ की मंजूरी, रामभक्तों में छाया रोष !

 

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान पहुंचे। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में पुरानी समस्याओं पर चर्चा की गई। लगभग 11.30 बजे जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के न पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। किसान दिवस के बहिष्कार करने की घोषणा की। जिस पर जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह एवं उप निर्देशक निलेश चौरसिया ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाया।

 

 

मुज़फ्फरनगर के मोरना में होटल में हुई मारपीट में होटल संचालक गिरफ्तार, एक पहले हुआ था गिरफ्तार

 

इस दौरान तत्काल मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल पहुंच गई और दस मिनट में जिलाधिकारी के पहुंचने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुरानी समस्याओं पर चर्चा शुरु की गई। इसी बीच जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह बैठक में पहुंच गए। सभी पुरानी समस्याओं पर चर्चा करने के उपरांत सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता के बैठक में न पहुंचने पर उनका वेतन रोकने ओर जांच तक रोके रखने का आदेश दियां जिलाधिकारी ने सभी किसानों से उनका परिचय लिया और अपना परिचय देते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता में निदान किया जाए। किसानों से धैर्यपूर्वक अपनी समस्याओं को बताने के लिए कहा गया।

 

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं का खेल, पहले बनाई फर्जी वसीयत, फिर कर दी प्रोपर्टी मालिक की हत्या, DM ने शुरू कराई जांच

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने 22 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह को दिया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जिलाधिकारी को बताया कि 26 जनवरी में भाकियू का ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकालने का कार्यक्रम है। भाकियू कार्यकर्ताओं की मांग है कि आप हमारी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का कष्ट करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, सत्यवीर सिंह,विनय, रविन्द्र, वीरेंद्र , मनोज, सुनील, केपी प्रधान, उत्तम , मोनू, बबलू, विनोद, हरीश, विरमोहन आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय