Tuesday, May 20, 2025

मुज़फ्फरनगर में सुसराल पक्ष ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

मोरना। ससुराल जनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने पीडि़ता को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। पीडि़ता ने पति व ससुराल जनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी महिला जूली ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता है। सोमवार को पति ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल जूली को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये लाया गया। पीडि़ता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय