Monday, April 7, 2025

नासिक मिलिट्री कैंप में धमाका, तोप का गोला फटा, दो अग्निवीरों की मौत, सेना ने दिये जांच के आदेश

नयी दिल्ली -सेना के दो अग्निवीरों की फायरिंग अभ्यास के दौरान तोप का गोला फटने के कारण मौत हो गयी , सेना ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये हैं।

यह दुर्घटना गुरूवार दोपहर उस समय हुई जब अग्निवीर महाराष्ट्र में नासिक के निकट देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान दुर्भाग्य से तोप का एक गोला दुर्घटनावश फट गया जिससे दो अग्निवीर बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

जवानों ने तीनों घायल अग्निवीरों को सैनिक अस्पताल में एडमिट कराया, जहां दो अग्निवीर सैफत (21) पश्चिम बंगाल और गोहिल विश्वराज सिंह (20) गुजरात ने दम तोड़ दिया। घायल अग्निवीर अप्पाला स्वामी का इलाज चल रहा है।दक्षिणी कमान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि समूची सेना दोनों बहादुर अग्निवीरों की त्रासद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

सेना के अनुसार ये दोनों हैदराबाद स्थित आर्टिलरी सेंटर से देवलाली प्रशिक्षण के लिए आये थे। कमान ने कहा है कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये गये हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय