Thursday, May 15, 2025

नोएडा में बिल्डर के बाउंसरों और किसानों के बीच खूनी संघर्ष,जमकर चले लाठी-डंडे और गोली, 22 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के थाना दादरी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में अंसल-सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों और किसानों के बीच जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और गोली चली। किसानों ने आरोप लगाया है कि बाउंसरों ने इस दौरान फायरिंग की है। पुलिस को मौके से कई खोखा भी मिला है। इस मामले में चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के करीब 20-22 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से सर्वोत्तम बिल्डर ने जमीन खरीदी है। उसपर कुछ किसान बुवाई कर रहे थे, इसे रोकने पहुंचे बिल्डर के लोगों ने विरोध किया। मौके पर किसान संजय और वीर सिंह से उनका विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट हो गई। किसानों ने फायरिंग का आरोप लगाया है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा की शिकायत पर अशोक, सत्येंद्र, विजेंद्र, संजय, वीर सिंह, राजू तथा 10 -15 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504,34 तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम (1932) 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
मालूम हो कि असल-सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ ग्रामीण काफी दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर है। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस भी मिला है। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि बाउंसरों के पास लाठी डंडे लोहे की राड और अवैध हथियार था। जिससे उन्होंने किसानों पर हमला किया। हमले में किसान संजय, बलराज सिंह सहित कई घायल हो गए हैं। उन्होंने बिल्डर पर कई गंभीर आरोप लगाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय