Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चार आरोपी गिरफ्तार 

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बीते दो सप्ताह पूर्व आपसी बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के नामजद चार आरोपियों को पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दे कि बीते दो सप्ताह पूर्व गांव तल्हेडी बुजुर्ग में आपसी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया था जिसमें दो महिलाओ समेत छह लोग घायल हो गए थे जबकि सलीम पुत्र नूरमोहम्मद गम्भीर रूप से घायल हो गया था।
इस प्रकरण में दोनों ही पक्षों द्वारा तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की गई थी। देवबंद थाना प्रभारी सूबे सिंह द्वारा दोनों ही पक्षों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत की कार्यवाही की गई। तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना ने बताया कि बंटवारे को लेकर हुए संघर्ष के पश्चात दोनों ही पक्ष के आरोपी फरार चल रहे थे।
आज मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के चलते पुलिस टीम ने एक पक्ष के आरोपी सद्दाम पुत्र इरशाद व शाहनवाज पुत्र इकबाल और दूसरे पक्ष से वसीम पुत्र मुस्तकीम और यूनुस पुत्र अब्दुल गफूर निवासीगण तल्हेडी बुजुर्ग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय