Sunday, March 26, 2023

सहारनपुर में दीवार को लेकर खूनी संघर्ष, बाप-बेटी को दबंगों ने किया घायल

सहारनपुर। सहारनपुर में थाना रामपुर मनिहारान के गाँव अहमदपुर में एक मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के बीच दीवार को लेकर झगड़ा हो गया है। जिसमें कुछ दबंगो ने बाप और बेटी को लाठी डंडो से पीटा, जिसमें पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं पीड़ित बाप बेटी ने थाना रामपुर मनिहारान पुलिस में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने बताया कि उनके ही परिवार के 3 लोगों ने दबंगता दिखाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। जहां हमले में एक व्यक्ति का सिर फाड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस जाँच कर रही है ।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय