Monday, May 20, 2024

जगदीप धनखड़ का अपमान नहीं सहेगा जाट समाज, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने दी चेतावनी, किया प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली-अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड के सम्मान में दिल्ली में प्रदर्शन किया। जाट संसद ने चेतावनी दी है कि किसी की कीमत पर धनकड़ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानिया ने कहा कि जाट संसद उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड के सम्मान में हमेशा साथ व समर्थन में हैं। भारत गणराज्य के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ देश के गौरव हैं और किसान और जाट बिरादरी के मुखिया हैं, लोकतंत्र की अवधारणा में असहमति का प्रावधान है, अपमान का नहीं।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की परवरिश उसके नैतिक चरित्र और लोक व्यवहार को दर्शाती हैं। भारतीय समाज व भारतीय संस्कृति बुजुर्गों के सम्मान के लिए जानी जाती है, अपमान के लिए नहीं। विरोध के तरीकें के चयन से व्यक्ति या संस्था के चरित्र, योजना और उसके भविष्य की सम्भावनाओं का पता चलता है। तृणमूल कांग्रेस के सासंद कल्याण बनर्जी ने जिस तरह किसान के बेटे देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान किया है, इतिहास में वह क्षण एक काले धब्बे के तौर पर जाना जाएगा। हम इस घटना से व्यथित और नि:शब्द हैं और इसकी कठोर निंदा करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद क़ौम के सम्मान में ऐसे ही संघर्ष करती रहेगी, क़ौम से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय